गिरिडीह: अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीसीएल सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात बाइक को जब्त किया है. यह बाइकें कोयला तस्करी में इस्तेमाल की जा रही थीं. हालांकि, इस दौरान कोयला तस्कर मौके से फरार हो गए.

सीसीएल सुरक्षा विभाग ने सभी जब्त बाइक को मुफ्फसिल थाना को सौंप दिया है. सुरक्षा विभाग के अधिकारी नकुल नायक ने बताया कि महाप्रबंधक, परियोजना पदाधिकारी और मुफ्फसिल थाना प्रभारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. लगातार सूचना मिल रही थी कि सुबह और शाम के समय अवैध रूप से बाइक से कोयले की ढुलाई की जा रही है. सुरक्षा विभाग ने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि अवैध कोयला तस्करी पर रोक लगाई जा सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
