गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में सोमवार को एक 19 वर्षीय छात्रा का शव किराये के कमरे में फंदे से झूलता हुआ मिला. मृतका की पहचान जनता जरिडीह निवासी बहादूर सिंह की पुत्री किरण कुमारी के रूप में हुई है.

किरण कुमारी गिरिडीह में रहकर डिप्लोमा की पढ़ाई कर रही थी और बीते कुछ समय से सिहोडीह स्थित स्वर्गीय कुणाल रंजन के मकान में किराये पर रह रही थी. जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले उसने अपनी एक सहेली को भी साथ रहने के लिए बुलाने की बात कही थी. सोमवार को सहेली जब कमरे पर पहुँची तो दरवाजा अंदर से बंद पाया. काफी देर तक आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो उसने आसपास के लोगों को सूचना दी. इसके बाद मुखिया की मौजूदगी में पुलिस को खबर दी गई.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया. अंदर छात्रा का शव साड़ी के फंदे से झूलता हुआ मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन इसके पीछे किसी अन्य वजह की भी जांच की जा रही है. मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
