जमशेदपुर: निर्वाचन आयोग ने झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. यह उपचुनाव 11 नवंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी. आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के साथ ही इस सीट पर आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

घाटशिला सीट पर यह उपचुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सह विधायक दिवंगत रामदास सोरेन के निधन के कारण कराया जा रहा है. रामदास सोरेन एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे और अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए जाने जाते थे. निर्वाचन आयोग ने बताया कि नामांकन दाखिल करने, जांच (स्क्रूटनी) और नाम वापसी की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी.
चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़- चढ़कर हिस्सा लें और मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. घाटशिला उपचुनाव के सुचारु संचालन के लिए सभी तैयारियाँ युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
