जमशेदपुर (Afroj Mallick) घाटशिला उपचुनाव में राजनीतिक समीकरण बदलते हुए दिखाई दे रहे हैं. आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के निर्देश पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को आधिकारिक समर्थन देने की घोषणा की है.

प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों से अपील की है कि वे एकजुट होकर सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजय दिलाएं. उन्होंने कहा कि यह निर्णय जनहित, सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में पार्टी की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है.
समर्थन मिलने के बाद झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने अपने फेसबुक पेज पर आभार व्यक्त किया. उन्होंने लिखा:
“आज आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा दिए गए समर्थन के लिए हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं. यह समर्थन जनहित, सामाजिक और समानता की दिशा में एक सशक्त कदम है। हम सभी मिलकर झारखंड की प्रगति, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध हैं. आपके इस सहयोग से जनआवाज़ और अधिक सशक्त होगी.”
आज़ाद समाज पार्टी के समर्थन से घाटशिला उपचुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है, वहीं यह गठजोड़ झामुमो के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
समर्थन के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष परवेज़ खालिद. सरायकेला‑खरसावां जिला अध्यक्ष मोहम्मद एजाज़ अहमद. पूर्वी सिंहभूम कार्यकारी जिला अध्यक्ष शमीम अकरम. सरायकेला‑खरसावां जिला महासचिव मोहम्मद वसीम अहमद. पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव आफताब अली. सचिव मोहम्मद इस्माइल. शाहिद शकील. भीम भाई. कपाली नगर मीडिया प्रभारी मोहम्मद अनस.उपस्थित रहे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
