जमशेदपुर: आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार सेक्टर पदाधिकारियों और सेक्टर पुलिस अधिकारियों का शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान प्रतिभागियों को निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया.

प्रशिक्षण में बताया गया कि सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन के बीच कड़ी का कार्य करते हैं. उनकी जिम्मेदारी केवल मतदान केंद्रों की निगरानी तक सीमित नहीं है बल्कि मतदान कर्मियों को सहयोग, आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, विधि-व्यवस्था बनाए रखना और मतदाताओं को निर्भीक वातावरण उपलब्ध कराना भी है.
सेक्टर पदाधिकारी की भूमिका में मतदान केंद्रों का नियमित निरीक्षण, मतदान दलों को सहयोग, मतदान सामग्री और मशीनों की उपलब्धता तथा बुनियादी सुविधाओं की सुनिश्चितता शामिल है. वहीं सेक्टर पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील केंद्रों पर सतर्कता, विधि-व्यवस्था बनाए रखना और मतदाताओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है.
प्रशिक्षकों ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी मिलकर निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने सभी से अपेक्षा की कि वे जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करें. निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
