जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तीसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है. ताजा आंकड़ों के अनुसार झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अपनी मजबूत बढ़त को और विस्तार दिया है. उन्हें अब तक 16110 वोट मिल चुके हैं.

भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन 8569 वोट के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. वहीं जेएलकेएम उम्मीदवार रामदास मुर्मू को 5278 वोट प्राप्त हुए हैं और वे तीसरे स्थान पर हैं.
*अन्य प्रत्याशियों के वोट इस प्रकार हैं*
पंचानन सोरेन (BAP) – 157
पार्वती हांसदा (PPI-D) – 60
नारायण सिंह (निर्दलीय) – 60
परमेश्वर टुडू (निर्दलीय) – 39
बसंत कुमार तोपनो (निर्दलीय) – 31
मनसा राम हांसदा (निर्दलीय) – 106
मनोज कुमार सिंह (निर्दलीय) – 114
रामकृष्ण कांति माहली (निर्दलीय) – 66
विकास हेम्ब्रम (निर्दलीय) – 212
डॉ. श्रीलाल किस्कू (निर्दलीय) – 306
NOTA – 505
लगातार तीन राउंड में झामुमो प्रत्याशी की बढ़त से पार्टी समर्थकों में उत्साह का माहौल है, जबकि भाजपा और जेएलकेएम कैंप मतगणना की अगली प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं.

