जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में EVM के दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है. ताज़ा अपडेट के अनुसार झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है. उन्हें अब तक 10919 वोट मिले हैं और वे 5454 वोट से आगे चल रहे हैं.

विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 5465 वोट मिले हैं और वे दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं जेएलकेएम उम्मीदवार रामदास मुर्मू 4972 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं. आगे के राउंड में मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है.

विज्ञापन
