जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की 15वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और ताज़ा रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने निर्णायक बढ़त बना ली है.

15 राउंड के बाद सोमेश सोरेन को कुल 79547 वोट प्राप्त हुए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 50314 वोट मिले हैं. इस प्रकार झामुमो प्रत्याशी 29233 मतों की भारी बढ़त के साथ लगभग प्रचंड जीत की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं.
लगातार बढ़त से झामुमो खेमे में जश्न का माहौल है. समर्थक ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के साथ खुशी का इज़हार कर रहे हैं. दूसरी ओर भाजपा समर्थकों में मायूसी का माहौल साफ देखा जा रहा है.
मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सभी की निगाहें अब अंतिम राउंड्स की घोषणा पर टिकी हुई हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
