जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के 12वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है. ताज़ा रुझानों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है. अब वे भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पर 23385 वोटों की भारी बढ़त बना चुके हैं.

लगातार बढ़ रही बढ़त से झामुमो समर्थकों में खुशी का माहौल है.
मतगणना केंद्र पर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है. सोमेश सोरेन की जीत लगभग तय मानी जा रही है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
