जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के 11वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है. ताज़ा आंकड़ों के अनुसार वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन पर 22095 वोटों की भारी बढ़त बनाए हुए हैं.

लगातार बढ़त से झामुमो समर्थकों में उत्साह की लहर है.
मतगणना स्थल के बाहर झामुमो कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं.
इधर घर में भी खुशी का माहौल है. सोमेश सोरेन की माता ने लड्डू खिलाकर अपने पुत्र का उत्साह बढ़ाया और मतगणना में मिल रही बढ़त को भगवान की कृपा बताया.
11वें राउंड के रुझानों के बाद झामुमो के खेमे में लगभग जीत का माहौल बन चुका है.
वहीं भाजपा समर्थक अगले राउंड की प्रतीक्षा में हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
