जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के दसवें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है. ताज़ा आंकड़ों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन अब प्रचंड जीत की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं.

दसवें राउंड तक सोमेश चंद्र सोरेन को कुल 53096 वोट मिले हैं. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 32289 वोट मिले हैं. इस आधार पर झामुमो प्रत्याशी 20807 वोटों से आगे चल रहे हैं.
तीसरे स्थान पर जेएलकेएम उम्मीदवार रामदास मुर्मू हैं, जिन्हें 7811 वोट प्राप्त हुए हैं. दसवें राउंड के साथ ही झामुमो समर्थकों में उत्साह और बढ़ गया है. वहीं भाजपा खेमे में अभी भी परिणाम के अगले राउंड से उम्मीदें बनी हुई हैं. मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम बनाए रखे गए हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
