जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की अंतिम मतगणना पूरी होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को लगभग 39,000 मतों से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. अंतिम चरण तक आते- आते झामुमो उम्मीदवार की बढ़त लगातार बढ़ती गई और परिणाम आते ही झामुमो समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया.

विजय के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि यह जीत घाटशिला की जागरूक जनता की जीत है. उन्होंने कहा कि यह जनसमर्थन उन्हें अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने की शक्ति देता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता से जो भी वादे किए गए हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा. झामुमो कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया. दूसरी ओर भाजपा खेमे में मायूसी छाई रही.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
