जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 में मतदाताओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (मीडिया कोषांग) से प्राप्त ताज़ा आंकड़ों के अनुसार शाम 5 बजे तक कुल 73.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं. विशेष रूप से महिलाओं और युवा मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया. मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बलों की कड़ी तैनाती रही.
प्रशासन ने बताया कि मतदान अब अंतिम चरण में है और देर शाम तक यह प्रतिशत और बढ़ सकता है. निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पूरे निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण रहा और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. मतदान के बाद ईवीएम सीलिंग की प्रक्रिया जारी है. इसके साथ ही प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद हो चुकी है. 14 नवंबर को मतगणना होना है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
