गया जी/ Pradeep Ranjan आपातकाल के दौरान जेल गए सेनानियों को भाजपा नेताओं ने सम्मानित किया. भाजपा नेताओं ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके घर गए और उन्हें फूल व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. साथ ही उस दौरान के हालात पर चर्चा भी की गई.

भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा द्वारा उक्त लोगों को चिन्हित कर सम्मानित करने का कार्य किया गया.
video
इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि 25 जून 1975 को भारत के इतिहास का वह काला दिन था, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में आपातकाल लागू किया गया. यह आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों, स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति, प्रेस की आज़ादी और नागरिक अधिकारों को कुचलने वाला निर्णय था. आपातकाल लगाकर उस वक्त विपक्ष में रहे नेताओं को जबरन जेल भेज दिया गया. पत्रकारों को भी नहीं बख्शा गया और उन्हें भी जेल भेजने का कार्य किया गया. लगभग 23 में महीने तक लोगों को जेल में रहना पड़ा. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को आज चिन्हित कर सम्मानित करने का कार्य किया गया है. इस दौरान उस समय जो लोग जेल गए थे, उन्होंने उस समय की वास्तविक स्थिति पर चर्चा भी की.
इस दौरान लोकतंत्र सेनानियों में अख़ौरी निरंजन प्रसाद, सुरेश प्रसाद, अनिल कुमार सिन्हा, प्रभात कुमार सिन्हा को अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं विष्णु चरण देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर, कमल सिन्हा, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता आदि लोग मौजूद थे.
बाइट
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा (भाजपा नेता)

