गया जी / Pradeep Ranjan अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के विभिन्न हिस्सों में योगाभ्यास किया गया. जिसमें राजनीति से जुड़े लोग, शिक्षाविद, समाजसेवी, व्यवसायी सहित शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए.

इसी क्रम में शहर के प्रसिद्ध पिंडवेदी सीता कुंड के समीप योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के विधान पार्षद जीवन कुमार, विधायक वीरेंद्र कुमार, जदयू नेता धनंजय सिंह, अजीत शर्मा, अवध बिहारी पटेल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जहां लोगों ने योगाभ्यास किया और प्रसिद्ध पिंडवेदी सीताकुंड से देश दुनिया को स्वस्थ रहने का संदेश दिया.
video
इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अजीत शर्मा ने कहा कि आज पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है और हमलोग भी योगा करके पूरी दुनिया में स्वस्थ रहने का संदेश लोगों को दे रहे हैं. आज के कार्यक्रम में भाजपा के एमएलसी जीवन कुमार, भाजपा विधायक वीरेंद्र कुमार सहित कई समाजसेवी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि मनुष्य का सबसे बड़ा धन निरोगी काया है और हमें इसे बनाए रखना है. योगा करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मनुष्य का सबसे बड़ा धन उसका स्वस्थ शरीर ही है. यही संदेश आज गया जी की धरती से हमलोगों ने योगा करके दिया है. सीताकुंड पिंडवेदी के पास प्रतिदिन एक घंटे नि:शुल्क लोगों को योगाभ्यास कराया जाता है.
बाइट
अजीत शर्मा (जदयू प्रखंड अध्यक्ष- मानपुर)

