गयाजी: गया एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. एयरपोर्ट प्रशासन की सतर्कता से हुई इस बरामदगी के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अनुज कुमार के रूप में हुई है, जो विष्णुपद थाना क्षेत्र के चांद चौरा ललित नगर का रहने वाला बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, गया एयरपोर्ट की एक्सरे मशीन से बैग की स्क्रीनिंग के दौरान कारतूसों की पहचान हुई. इसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने तत्काल मगध मेडिकल थाना को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अनुज कुमार को हिरासत में ले लिया. साथ ही उसके बैग से 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए.
हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक इन कारतूसों को लेकर कहां और किस उद्देश्य से जा रहा था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में गया एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
