गढ़वा: जिला मुख्यालय स्थित आदिवासी छात्रावास की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है. कल्याण विभाग से संचालित इस भवन में रह रहे छात्र जान जोखिम में डालकर अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए हैं. छात्रावास के जर्जर भवन में जगह- जगह से छत टूटकर गिर रही है. बरसात के दिनों में पानी टपकने से छात्रों का बिछावन भी भीग जाता है. छात्र बताते हैं कि जब बारिश होती है तो दीवारों में करंट तक उतर आता है, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है.


छात्रों ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है. छात्रावास के शौचालय की स्थिति भी जर्जर हो चुकी है. छात्रों का कहना है कि भवन कभी भी ढह सकता है. मीडिया के पहुंचते ही छात्रों ने अपनी समस्या खुलकर सामने रखी.
छात्र सतीश, जीतेंद्र और अमृत ने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि उन्हें मजबूरी में ऐसे खतरनाक माहौल में रहना पड़ रहा है. वहीं, इस मामले पर गढ़वा के उपायुक्त दिनेश यादव ने कहा है कि छात्रावास की जांच कराई जाएगी और कमियों को दूर करने के लिए कार्रवाई की जाएगी.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
