गढ़वा: पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बड़ी सफलता हासिल की है. जहां पुलिस ने गांजा स्मगलिंग के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रंका निवासी सुमित कुमार और राहुल कुमार सिन्हा के रूप में हुई है. रंका थाना कांड संख्या 102/2025 के तहत दोनों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/22 में नामजद कर कार्रवाई की गई है. पुलिस ने उनके पास से 11 किलो गांजा और एक पल्सर मोटरसाइकिल (संख्या बीआर-26 डी 6351) जब्त किया है.
पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रामानुजनगंज की ओर से दो युवक बाइक पर नशीला पदार्थ लेकर रंका की तरफ आ रहे हैं. इस आधार पर तत्काल वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जांच के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दोनों युवकों के पास से 11 किलो गांजा बरामद हुआ. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

