गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र के तमगेकला पंचायत अंतर्गत जोगीखुरा गांव में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. अंधविश्वास में आकर बेटे ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर 65 वर्षीय पिता की टांगी से हत्या कर दी.

जानकारी के अनुसार मृतक सिताराम भुइया बाजार से फुटबॉल मैच देखकर लौटे थे. इसी दौरान घर पर उनके माझिल बेटे प्रताप राम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. गुस्से में आकर प्रताप राम ने घर में रखी धारदार टांगी से अपने पिता पर कई वार किए. इस वारदात में उसका चचेरा भाई भी शामिल था. घटना में सिताराम भुइया की मौके पर ही मौत हो गई.
सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया. पुलिस ने मृतक के पुत्र प्रताप राम और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है.
रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने बताया कि घटना अंधविश्वास से प्रेरित लगती है. प्रथम दृष्टया जांच में यही तथ्य सामने आया है कि पिता की हत्या डायन-भूत जैसी कुरीतियों के अंधविश्वास में की गई. उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है और हर गांव में जाकर लोगों को इस सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
[1:08 pm, 9/9/2025] SANTOSH KUMAR JOURNALIST: थोड़ा स्क्रिप्ट पढ़ने का आदत भी डालियेगा. कभी-कभी हमसे भी गलती होती है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
