गढ़वा: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां गढ़वा जिले में धूमधाम से चल रही हैं. चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत शनिवार से नहाए- खाए से हो चुकी है. पूर्व मंत्री एवं सह केंद्रीय महासचिव जेएमएम मिथलेश ठाकुर ने शनिवार को दानरो नदी तट स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया.

उन्होंने स्टूडेंट क्लब, फ्रेंड्स क्लब, टी ग्रुप सहित अन्य छठ समितियों से मिलकर तैयारियों का जायजा लिया और व्रतियों की सुविधाओं पर संतोष जताया. मिथलेश ठाकुर ने कहा कि गढ़वा का छठ महापर्व न केवल झारखंड बल्कि बिहार में भी अपनी विशेष पहचान रखता है. उन्होंने कहा कि स्थानीय क्लबों द्वारा सफाई, लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाओं में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं.
राजनीतिक मुद्दों पर बात करते हुए मिथलेश ठाकुर ने बिहार चुनावों को लेकर निराशा जताई. उन्होंने कहा कि झारखंड में जेएमएम ने गठबंधन धर्म निभाया और उचित हिस्सेदारी दी गई, जबकि बिहार में उनकी पार्टी को कम आंका गया. ठाकुर ने कहा कि यदि जेएमएम को बेहतर हिस्सेदारी मिलती तो गठबंधन और मजबूत होता.
मिथलेश ठाकुर ने यह भी कहा कि वे अभी भी आशा करते हैं कि बिहार में INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी. उन्होंने बताया कि बिहार चुनाव के परिणामों के बाद झारखंड में गठबंधन की समीक्षा केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी और आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे.
इन बयानो के दौरान मिथलेश ठाकुर ने गढ़वा के छठ घाटों पर चल रही तैयारियों की सराहना की और स्थानीय कार्यकर्ताओं व क्लब पदाधिकारियों को उत्सव को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
