गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के घघरी गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां 21 वर्षीय अविवाहित दलित (भुइयां समाज) युवती ने पूरे नौ महीने गर्भ में बच्चे को रखने के बाद रविवार को एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश बच्ची ने जन्म के तुरंत बाद दम तोड़ दिया. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और पीड़िता तथा उसका परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है.

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह युवति को अचानक प्रसव पीड़ा हुई. परिजन उसे ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धुरकी ले जाने लगे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने बच्ची को जन्म दे दिया. जन्म लेते ही बच्ची की मौत हो गई.
पीड़िता और उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव का ही 60 वर्षीय अविवाहित अधेड़ यमुना प्रसाद जायसवाल इस घटना के लिए जिम्मेदार है. करीब एक वर्ष पूर्व उसने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और शादी का झांसा देकर भरोसा दिलाया कि वह उसे अपनी पत्नी का दर्जा देगा. इसी भरोसे पर आरोपी ने युवति से लगातार संबंध बनाए, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई.
परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने आरोपी को गर्भधारण की जानकारी दी और शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि बच्चा जन्म लेने के बाद वह शादी कर लेगा. लेकिन जैसे ही बच्ची का जन्म हुआ और मामला खुलकर सामने आया, आरोपी ने युवति को अपनाने से इनकार कर दिया.
इस संबंध में धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि पीड़िता की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आलोक में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि एक गरीब दलित युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करना बेहद शर्मनाक और अमानवीय कृत्य है. ग्रामीणों ने मांग की है कि इस तरह के मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी बेटी के साथ ऐसा अन्याय न हो.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
