गढ़वा: पलामू एसीबी की टीम ने गढ़वा जिला के रमकंडा प्रखंड में पदस्थापित हल्का 9 के कर्मचारी अरुण कुमार यादव को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, आरोपी कर्मचारी ने कार्य ऑनलाइन रसीद काटने के बदले पीड़ित से रिश्वत की मांग की थी. पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद एसीबी ने जांच की और सत्यापन के उपरांत जाल बिछाकर उसे पकड़ा.

गुरुवार को की गई इस कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने अरुण कुमार यादव को नकद राशि स्वीकार करते हुए धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा. इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोग एसीबी की तत्परता की सराहना कर रहे हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
