जमशेदपुर: घाघीडीह केंद्रीय कारा में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे गैंग्स ऑफ़ वासेपुर फेम गैंगस्टर फहीम खान ने बड़ी बात कही है. उसने जेल में कैदियों के साथ हो रहे व्यवहार पर नाराजगी जताई साथ ही अपनी रिहाई की गुहार लगाई है.

75 वर्षीय गैंगस्टर फहीम खान ने उम्र का हवाला देते हुए सरकार से न्याय की गुहार लगाई है. साथ ही यह भी कहा कि यदि उसे कोई छेडेगा तो छोडूंगा नहीं. उसने कहा कि अब उसके शरीर में ताकत नहीं बची है. उसके खिलाफ जितने भी मुकदमे चल रहे थे सभी खत्म हो चुके हैं. फिर भी उसे रिहा नहीं किया जा रहा है. जेल में यातनाएं दी जा रही है. उसने जेल की तुलना अंग्रेजी हुकूमत से की है.
दरअसल शुक्रवार को कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान को बीमार होने पर घाघीडीह केंद्रीय कारा से कड़ी सुरक्षा में एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. इसी बीच मीडिया के सवालों के जवाब में फहीम खान ने अपनी वेदना प्रकट की.

