गम्हारिया (Kunal Kumar) पीडीएस दुकानदार संघ केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर विभिन्न मांगों को लेकर कोल्हान के सभी जनवितरण प्रणाली दुकानदार एक जनवरी से हड़ताल पर जाएंगे. मामले की जानकारी देते हुए पीडीएस दुकानदार संघ के कोल्हान प्रमंडल संयोजक फूलकान्त झा ने बताया कि दुकानदार विगत कई वर्षों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्षरत है.

विज्ञापन
मांगों को लेकर केंद्र व राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री, मुख्यमंत्री समेत स्थानीय विधायकों का ध्यान आकृष्ट कराया गया है. इसके बावजूद उनकी मांगों पर कोई कार्यवाई नहीं की गई. अब दुकानदार हड़ताल पर जाने को विवश हैं. उन्होंने कोल्हान के सभी पीडीएस दुकानदारों से हड़ताल में शामिल होकर इस ऐतिहासिक बनाने की अपील की है.
विज्ञापन

