गम्हरिया (प्रतिनिधि) सोमवार को प्रखंड के झुरकुली दुर्गा मंदिर परिसर में आयडा से विस्थापित बाड़ुबाद, कालिकापुर, ऊपरबेड़ा, सिदाडीह मौजा के विस्थापित- भूमिहीनों की बैठक जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई.


विज्ञापन
इसमें विस्थापित भूमिहीनों की समस्याओं के समाधान के लिए विस्थापित भूमिहीन एवं प्रभावित कल्याण समिति का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से जगदीश ठाकुर को अध्यक्ष, अजीत कुमार ठाकुर को उपाध्यक्ष, परितोष महतो को सचिव, माणिक ठाकुर को सह सचिव व तपन ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा कार्यकारिणी में संजय मंडल, लालटू ठाकुर, दिनेश ठाकुर, धनीराम मांझी, लोधाराम मांझी, प्रकाश शेखर को रखा गया.
विज्ञापन

