गम्हरिया: गुरुवार को गम्हरिया स्थित विद्या भारती उच्च विद्यालय बलरामपुर में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के सचिव हिमांशु सरकार और प्रधानाचार्य कुणाल कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ की गई. इसके बाद विद्यालय के भैया- बहनों ने तुलसीदास जी की जीवनी पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन
छात्रों ने तुलसीदास जी के प्रसिद्ध दोहों के माध्यम से प्रेरणादायक संदेश दिया और श्रोताओं का मार्गदर्शन किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर आयोजन को विशेष बना दिया. इस सफल आयोजन में विद्यालय की कॉर्डिनेटर राधा पाल सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं की भूमिका सराहनीय रही. सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल और अनुशासित तरीके से संपन्न कराया.

विज्ञापन
