गम्हारिया/ Bipin Varshney ट्रेलर वाहन की ट्रॉली चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामला गम्हरिया थाना कांड संख्या 101/25 दिनांक 23 सितंबर 2025 से जुड़ा है.

आरोपी की पहचान पवन कुमार पिता सत्यपाल सिंह के रूप में हुई है. उसका वर्तमान पता नीलगिरी कॉलोनी, बिग बाज़ार के नजदीक थाना मानगो है, जबकि स्थायी पता ग्राम मोहदीनपुर थाना प्रतापपुर जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी पर धारा 303(2)/317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच पूरी करने के बाद आरोपी को 24 सितंबर 2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
