गम्हरिया: प्रखंड अंतर्गत बीरबांस पंचायत के प्राथमिक विद्यालय तिरीलडीह में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीलकमल तिवारी ने की. इस अवसर पर विद्यालय के सहायक अध्यापक सोबरा कुम्भकार के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई.

समारोह में सीआरपी श्रीनिवास सतपथी, मनोज महतो, रघुनंदन सिंह बाबू, काशीनाथ कुम्भकार, अतुल महतो, विश्वजीत नायक सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे. सभी अतिथियों एवं सहकर्मियों ने सहायक शिक्षक सोबरा कुम्भकार को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की.
विदित हो कि सहायक अध्यापक सोबरा कुम्भकार ने विद्यालय में 16 वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवा देने के पश्चात 31 जनवरी को सेवानिवृत्ति ग्रहण की. अपने प्रिय शिक्षक की विदाई के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं भावुक नजर आए. समारोह का वातावरण आत्मीयता और सम्मान से भरा रहा.

