गम्हरिया: टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स कंपनी की ओर से छोटा गम्हरिया जाहेरथान के पास बनाए जा रहे सामुदायिक भवन का विरोध शुरू हो गया है. ग्रामीणों ने भाजपा नेता चंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में कार्यस्थल पहुंच विरोध किया. इस दौरान भाजपाइयों ने काम पर रोक लगाने की मांग की.

विज्ञापन
महतो ने कहा कि उक्त सामुदायिक भवन कुछ लोगों द्वारा गलत तरीके से ग्रामसभा दिखाकर पारित किया गया है. वहीं छोटा गम्हरिया में बनने वाले सामुदायिक भवन का उपयोग अन्य चार पंचायत के लोगों द्वारा करने की बात कही जा रही है, जो कभी मान्य नहीं होगा. ग्रामीणों ने कहा कि अगर कंपनी सीएसआर के तहत कार्य करना चाहती है तो जाहेरथान की घेराबंदी करे व बगल में ही वर्षों से अनुपयोग पड़े आदिवासी छात्रावास का जीर्णोद्धार कराए.
विज्ञापन

