गम्हरिया: जेईई मेन्स परीक्षा में एसटी/ एससी- पीडब्ल्यूडी कैटेगरी में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले रापचा निवासी लखन महाली को गम्हरिया के मां दुर्गा फर्नीचर के संचालक योगेश दीवान और सौरव दीवान ने सम्मानित किया. लखन को पढ़ाई के लिए कुर्सी और टेबल भेंट की गई और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.

विज्ञापन
इस अवसर पर लखन ने अपने संघर्ष की कहानी साझा करते हुए स्कूल के छात्रों को सफलता के लिए मेहनत और संघर्ष करने की सलाह दी. लखन के माता-पिता ठेका मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. कार्यक्रम में मानवाधिकार सहायता संघ के कोल्हान अध्यक्ष जवाहरलाल महाली, समाजसेवी चंद्रनाथ महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
