गम्हरिया: प्रखंड के दुग्धा, मुड़कुम, पिंड्राबेड़ा, लुपुंगडीह, आनंदपुर व सालडीह सहित आसपास के गांवों में सोमवार को सेंदरा जुलूस और पानी की होली के साथ तीन दिवसीय प्रकृति पर्व बाहा का समापन हो गया.

विज्ञापन
मुड़कुम गांव में ग्रामीणों ने एक-दूसरे पर पानी डालकर हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया. पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत गांवों में उत्सवी माहौल बना रहा. वहीं पिंड्राबेड़ा समेत अन्य गांवों में पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ सेंदरा जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.
इससे पूर्व सभी गांवों के जाहेरथान में विधिवत पूजा-अर्चना की गई. ग्रामीणों ने सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. तीन दिनों तक चले इस प्रकृति पर्व में आदिवासी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली.

विज्ञापन
