गम्हरिया: झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया/संयोजिका/अध्यक्ष संघ ने लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने के विरोध में 18 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है. शनिवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात को लिखित सूचना सौंपकर हड़ताल की जानकारी दी. संघ ने कहा है कि लंबे समय से विभिन्न मांगें लंबित हैं, जिन पर अब तक सकारात्मक पहल नहीं हुई है. संघ के पदाधिकारियों के अनुसार सरकारी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों में कार्यरत रसोइया, संयोजिका और अध्यक्ष बजट सत्र के पहले दिन से कार्य बहिष्कार करेंगी.

मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा. इसके तहत 19 फरवरी को विधानसभा के समक्ष अधिकार महासभा एवं प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. बड़ी संख्या में कर्मियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन
