गम्हरिया: गणेशोत्सव के मौके पर गम्हरिया स्थित संभव इंस्टिट्यूट ऑफ फाइन एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के कलाकारों ने जमशेदपुर के टुईलाडुंगरी सिंह बॉयज़ क्लब के सांस्कृतिक मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दीं. कलाकारों ने गणेश वंदना, बांग्ला लोक नृत्य, अर्ध-शास्त्रीय नृत्य और देशभक्ति नृत्य के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा दास ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए संस्थान के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. इस मौके पर संस्थान के डायरेक्टर तडित सरकार और रीता सरकार के निर्देशन में कलाकारों ने देर रात तक अपनी कला का प्रदर्शन किया.

संस्थान की छात्राएं इशानी, जागृति, ओइशी, स्तुति, अपर्णा, जया, दृष्टि, त्रिशा, अत्रियी समेत अन्य कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया.

