गम्हरिया: थाना गेट के पास गुरुवार की शाम एक हाइवा ने कार को टक्कर मार दी. घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार लोग जमशेदपुर से मुड़िया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान थाना गेट के समीप ट्रैफिक सिग्नल पार करते समय सड़क पार कर रहे हाइवा ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए हाइवा को पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात सामान्य कराया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

