गम्हरिया: स्थित आरडी रबर रिक्लेम लि० में कार्यरत श्रमिकों के मामले को लेकर शनिवार को खरसावां विधायक दशरथ गहराई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपते हुए मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराया और उचित कार्रवाई करने की अपील की.

विज्ञापन
मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में विधायक ने कहा है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा श्रमिकों के वेतन ग्रेड रिविजन को लंबित रखा गया है. भविष्य निधि की राशि भी जमा नहीं कराई जाती है. कंपनी में कार्यरत मजदूरों से सुरक्षा मनको का पालन नहीं कराया जाता है. इसके अलावा उन्हें न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जाती है, जिससे मजदूर परेशान हैं. इसकी शिकायत मजदूरों ने कई बार उनसे की है बार- बार पत्राचार किए जाने के बाद भी प्रबंधन द्वारा अनसुना किया जा रहा है.

विज्ञापन
