गम्हरिया: श्रीराम जानकी मंदिर निर्माण समिति की ओर से सतबोहनी- धीराजगंज में एकमात्र भव्य राम जानकी मंदिर का निर्माण किया जा रहा है. समिति के उज्जवल चटर्जी ने बताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग से क्षेत्र का पहला राम जानकी मंदिर का निर्माण किया जाएगा.

विज्ञापन
गम्हरिया व आसपास के क्षेत्र में राम जानकी मंदिर नहीं है. श्रद्धालुओं के उत्साह पर मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. इसे सफल बनाने में समिति के उज्जवल चटर्जी, मुन्ना साव, गणेश कुमार, राकेश सिंह, बलविंदर सिंह, सपन पात्रो, अजय राय, यादव प्रधान आदि जुट गए हैं.

विज्ञापन
