कांड्रा/ Bipin Varshney हावड़ा- मुंबई रेल मार्ग पर गम्हरिया और बिरबांस के बीच स्थित कमलपुर ग्राम के नजदीक रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 266/-25 और 266/-27 के बीच एक अज्ञात महिला का शव पाया गया. महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जाती है.

विज्ञापन
सोमवार देर रात करीब 1:00 बजे लोको पायलट द्वारा सीनी स्टेशन पर इस बाबत सूचना दी गई. जिसके बाद आरपीएफ के एसआई राम अनूप सिंह और आरक्षी देव आनंद कुमार मौके पर पहुंचे. इसके बाद मामले की जानकारी सरायकेला थाना को भी दी गई.
जहां सरायकेला से एसआई विधायक प्रसाद यादव ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला अस्पताल भिजवा दिया. महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Exploring world
विज्ञापन
