गम्हरिया: जगन्नाथपुर संत शिरोमणि कंगाली लक्ष्मण बाबा मंदिर सेवा समिति, पूंजीडूंगरी देवनगरी की ओर से नव-निर्मित मंदिर में कंगाली बाबा की प्रतिमा का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह लंकार पूजोनोत्सव मंगलवार से शुरू हो गया. पहले दिन समाज की महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली. श्रद्धालुओं ने पूजा- अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. रात में लंकार जागरण का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के शामिल होने की संभावना है. गुरुवार को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा. आयोजन की सफलता के लिए समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, संयोजक अनिल कुमार समेत सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.


विज्ञापन
