गम्हारिया / Bipin Varshney सरायकेला- खरसवां जिला के गम्हरिया थाना परिसर में सोमवार को गुम हुए मोबाइल के वितरण के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया. इस कैंप में कुल 21 खोए मोबाइल को उनके धारकों को लौटाया गया. इस वितरण समारोह में एसडीपीओ सन्तोष मिश्रा के साथ गम्हरिया थाना प्रभारी राजू कुमार सिंह मौजूद रहे.

वितरण समारोह में खोए हुए मोबाइल को पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे. लोगों का कहना था कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके मोबाइल उन्हें वापस मिल पायेगा. गम्हरिया थाना पुलिस के इस प्रयास से ही उन्हें अपना मोबाइल वापस मिल पाया.
बाईट
मोबाईल धारक
बाईट
मोबाईल धारक
इस मौके पर एसडीपीओ सन्तोष मिश्रा ने इसके लिए पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस का लगातार प्रयास रहता है कि जनता की समस्या को खत्म करे. इसी दिशा में सरायकेला- खरसवां पुलिस कार्यरत है. पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. अब तक कुल गम्हरिया थाना पुलिस की ओर से 35 मोबाइल को लौटाया जा चुका है.
बाईट
संतोष मिश्रा (एसडीपीओ- सरायकेला)

Exploring world
