GAMHARIA सरायकेला जिला के गम्हरिया थाने में रविवार को होली और शबे बारात को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार ने की.

बैठक में दोनो महत्वपूर्ण त्यौहारों को शांति पूर्वक मनाने की अपील की गयी. थाना प्रभारी ने क्षेत्र के लोगों से होली में हुड़दंग और अश्लील गानों से परहेज करने एवं अफवाहों से दूर रहते हुए प्रेम और भाईचारे का पर्व होली और शबे बरात मनाने की अपील की. उन्होंने किसी तरह की भी समस्या होने पर थाना को सूचित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में तत्पर रहेगी हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष के साथ मुखिया एवं तमाम राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ गम्हरिया थाना के पुलिस पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह, राजकुमार राम, भास्कर ठाकुर, अभिजीत कुमार, खलील अंसारी शशिकांत कुमार आदि मौजूद रहे. बैठक के अंत में गम्हरिया सीओ मनोज कुमार ने समिति के सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया.

