सरायकेला: जिला खाद्य आपूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी अंदर तक समाहित हो चुकी है कि इसे ख़त्म करना किसी अधिकारी के बूते की बात नहीं हैं. पिछले महीने ही इस भ्रष्टाचार के आग में झुलसकर गम्हरिया अनाज गोदाम के एजीएम अभिषेक हाजरा और उसके साथी राजू सेनापति दुनिया को अलविदा कह गए. खूब हाय- तौबा मचा. मगर अभी अभिषेक हाजरा और राजू सेनापति के चिता की आग ठीक से ठंडी भी नहीं हुईं है कि भ्रष्टाचार रूपी दानव ने अपना जाल फिर से बिछाना शुरू कर दिया है.

हैरानी की बात तो यह है कि जिस गम्हरिया प्रखंड में इतना बड़ा हादसा हुआ. उसी गम्हरिया प्रखंड से भ्रष्टाचार की नई कहानी शुरू हो चुकी है. आपको बता दे कि इसी महीने के 3 तारीख को उपयुक्त के अनुशंसा पर जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 13 स्थित सरस्वती स्वयं सहायता समूह का लाइसेंस रद्द करने का निर्देश जारी किया उसे ट्रांसपोर्टर ने खाद्यान्न की आपूर्ति कर डाली. उससे भी हैरानी की बात यह है कि निलंबित डीलर द्वारा खाद्यान्न रिसीव कर उसकी कालाबाजारी कर दी. गई ऐसा एक नहीं कई उदाहरण हैं. इसमें एक नाम महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह (डीलर कोड 26703) और मां तारिणी महिला समिति (डीलर कोड 26337) का है. ये दोनों डीलर सरस्वती स्वयं सहायता समूह से संबब्ध हैं.
गीताबाला सरदार (डीलर कोड-22319) और शिवो महाली (डीलर कोड-22327) का भी नाम शामिल हैं. विभाग की ओर से इन्हें निलंबित किया गया है. सवाल यह उठता है कि आखिर किसके इशारे पर इनको दिसंबर माह का खाद्यान्न आपूर्ति किया गया और इन निलंबित डीलरों ने निलंबन के बावजूद खाद्यान्न रिसीव और कालाबाजारी किसके इशारे पर की. आज तो अभिषेक हाजरा इस दुनिया में नहीं है मगर भ्रष्टाचार रूपी दानव अब किस हाजरा को लीलने की तैयारी में जुटा है यह बड़ा सवाल है.

सूत्रों की माने तो गम्हरिया प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और डीएसडी ठेकेदार मिलकर अब विभाग के उच्चस्थ अधिकारियों की गर्दन फांसने की तैयारी कर रहे हैं ताकि विभाग की और किरकिरी हो और ये आराम से मजे लें. जिले के उपायुक्त को मामले पर गंभीरता दिखाने की जरूरत है. मालूम हो कि चांडिल प्रखंड के डीएसडी संवेदक नवीन शर्मा को फिलहाल गम्हरिया प्रखंड में डीएसडी का जिम्मा दिया गया है. नवीन शर्मा पर पूर्व में भी भ्रष्टाचार के कई आरोप लगा चुके हैं. अंदर खाने की माने तो नवीन शर्मा की पहुंच ऊपर तक है और विभाग में उसकी मजबूत पकड़ भी है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
