गम्हरिया: भारत सरकार की नीतियों के विरुद्ध राज्य भर के सभी पीडीएस डीलर 7, 8 व 9 फरवरी को अपनी दुकानें बंद रखेंगे, इसकी रुपरेखा तैयार करने को लेकर पीडीएस डीलर संघ के अध्यक्ष फूलकांत झा की अध्यक्षता में गम्हरिया में डीलरों की बैठक हुई.

विज्ञापन
झा ने कहा कि भारत सरकार से की गई लंबित मांगों की पूर्ति हेतु तीन दिनों तक पीडीएस डीलर के दुकान से वितरण व ईपाश मशीन बंद रखा जाएगा. बैठक में राधेश्याम सोनार, शीतल साहू, रमेश पंडित, संजय मंडल आदि शामिल हुए.
विज्ञापन

