गम्हरिया: बीते मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित सरकारी अनाज गोदाम में हुए अग्निकांड में झुलसे डीएसडी ठेकेदार राजू सेनापति अंततः जिंदगी से जंग हार गया. सोमवार को टीएमएच में इलाज़रत राजू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

उधर गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा की स्थिति नाजुक बनी हुई है. डॉक्टर के अनुसार कभी भी कुछ भी हो सकता है. मालूम हो कि बीते मंगलवार को गम्हरिया जेएफसी गोदाम में आग लगने की सूचना पर पहुंचे गोदाम प्रबंधक अभिषेक हाजरा और राजू सेनापति बुरी तरह झुलस गए थे. उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था. जहां दोनों का इलाज चल रहा था.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
