गम्हरिया: चित्रगुप्त महासमिति गम्हरिया की ओर से बुधवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

बड़ा गम्हरिया के चित्रगुप्त भवन में आयोजित कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपाध्यक्ष केएम श्रीवास्तव ने राजेंद्र बाबू की जीवन यात्रा और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके बहुमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि उनकी सरलता, सादगी और सुमिता ही उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान देती है.
कार्यक्रम में महासचिव संजय कुमार वर्मा ने संचालन किया. इस मौके पर महेंद्र प्रसाद कर्ण, प्रभाष श्रीवास्तव, भूदेव वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, महेश कुमार श्रीवास्तव, अरूंजय सिन्हा सहित कई सदस्य उपस्थित थे. सभी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के आदर्शों और योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
