गम्हरिया: थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल जांच के दौरान एक व्यक्ति के बैग से ₹30,000 रुपये गायब होने का मामला सामने आया. पीड़ित मोहम्मद शरीफ (42), निवासी मानगो, जमशेदपुर, ने आरोप लगाया कि घटना 01 दिसंबर को शाम 4:00 से 4:30 बजे के बीच हुई.

शरीफ कांड्रा काम से जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उन्हें रोककर तलाशी ली. उस समय उनके बैग में कुल ₹36,150 रुपए मौजूद थे. जांच के बाद करीब 50-100 मीटर आगे बढ़ते ही उन्होंने बैग हल्का महसूस किया और पैसे गायब पाए. शरीफ का कहना है कि चेकिंग के दौरान दो संदेग्ध व्यक्ति पैसे निकाल गए.
घटना के अगले दिन पीड़ित गम्हरिया थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनका आवेदन लेने की बजाय उन्हें डांटते हुए बाहर जाने को कहा. थाना में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने भी इस दौरान हस्तक्षेप नहीं किया.
पीड़ित ने बताया कि यह रकम उनके काम से संबंधित थी और उनकी नौकरी व परिवहन व्यवसाय में इसका इस्तेमाल होना था. स्थानीय लोग घटना पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं और पुलिस से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
