गम्हरिया: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के सतवाहिनी जमालपुर निवासी सुनील कुमार गिरी द्वारा लगाए गए जमीन कब्जे के आरोप पर जमीन मालिक रोहित चौधरी ने कड़ा प्रतिवाद किया है. उन्होंने अपने जारी बयान में कहा है कि सुनील गिरी के आरोप पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं.

रोहित चौधरी ने बताया कि सुनील गिरी ने खाता नंबर 19, प्लॉट नंबर 101 की जमीन खरीदी थी, जबकि अब वे प्लॉट नंबर 93 पर दावा कर रहे हैं, जो उनकी वास्तविक जमीन से दूर स्थित है. उन्होंने कहा कि प्लॉट नंबर 101 भी उनकी पैतृक संपत्ति है और उसका मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है.
रोहित चौधरी ने आगे बताया कि सुनील गिरी ने जिस राज कपूर महतो से जमीन की रजिस्ट्री कराई थी, वह उस जमीन का वास्तविक मालिक नहीं था. उसे केवल कुछ माह के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी दिया गया था, जिसकी मियाद समाप्त होने के बाद उसका किसी भी प्रकार की बिक्री या रजिस्ट्री पर अधिकार नहीं रह गया था. इसके बावजूद उसने मियाद खत्म होने के बाद गलत तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कर दी.
रोहित चौधरी ने कहा कि जब उन्हें इस अनियमितता की जानकारी हुई, तो उन्होंने अपनी जमीन पर वैधानिक रूप से कब्जा लिया, जो वास्तव में उनकी ही संपत्ति है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी प्रमाण उनके पास मौजूद हैं और वे थाना प्रभारी को उपलब्ध करा दिए गए हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
