गम्हरिया/Bipin varshney सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2025 के तहत पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, जमशेदपुर इकाई की ओर से गुरुवार को गम्हरिया में भ्रष्टाचार विरोधी नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करना और ईमानदारी व पारदर्शिता की भावना को प्रोत्साहित करना था. कलाकारों ने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार भ्रष्टाचार समाज की प्रगति में बाधक है और आम नागरिकों के अधिकारों को कमजोर करता है.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं और विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया. दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति पर जोरदार तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के संदेश को सराहा.
इस अवसर पर पावरग्रिड जमशेदपुर के मानव संसाधन प्रभारी सह प्रबंधक बिभु मंडल ने कहा — “पावरग्रिड सदैव पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के सिद्धांतों पर कार्य करता है. हमारा लक्ष्य सिर्फ बिजली पहुंचाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता की रोशनी फैलाना भी है. भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान जनभागीदारी से ही सफल होगा.”
उन्होंने आगे कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आम जनता में ईमानदारी की भावना को बल मिले.
देखें Video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
