गम्हरिया (प्रतिनिधि) कुम्भकार समिति का 7वां वार्षिक सम्मेलन दोमुहानी में आयोजित हुआ. इसमें दुगनी, जामबहाल, मुड़िया, उलियान, डिमना, एदल, खैरपाल, पावरु आदि जगहों से समाज के लगभग एक हजार महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए. सम्मेलन में समाज के विकास के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन
इस दौरान महिला व बच्चों के लिए कई तरह के खेलकूद मनोरंजन का कार्यक्रम हुआ. सम्मेलन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मनोरंजन बेज, महासचिव बंकिम चौधरी, कोषाध्यक्ष असीत दास, सीताराम बेज, राखोहरि दास, हरेकृष्ण पाल, संजय दास, विनन्द दास, भैरव प्रामाणिक, त्रिलोचन पाल, कृष्णा दास, जितेन दास, अजय दास, शंकर दास, मनोज पाल, प्रशांत दास, जयंतो दास, भीम दास, सुब्रतो दास, रतन चौधरी, रतन दास, गोपी नाथ दास आदि का योगदान रहा.
विज्ञापन

