गम्हरिया: खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति टायो गेट कालिकापुर की ओर से मंगलवार शाम गम्हरिया स्थित संथाल सरना उमूल में आपातकालीन बैठक आयोजित की गई. बैठक में बाहा पर्व को लेकर कुछ लोगों द्वारा समाज में भ्रम फैलाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई.

समिति ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बाहा पर्व पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक, दो और तीन मार्च को ही मनाया जाएगा. बाहा पर्व के नाम पर समाज को गुमराह करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि खेरवाल सांवता जाहेरगाड़ समिति पिछले 40 वर्षों से परंपरा, मर्यादा और आपसी भाईचारे के साथ बाहा पर्व का आयोजन करती आ रही है. समिति ने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न पड़ें और केवल समिति द्वारा घोषित तिथि के अनुसार ही बाहा पर्व मनाएं.
बैठक में उपाध्यक्ष रामदास टुडू एवं सोखेन हेम्ब्रम, सचिव भोमरा माझी, महासचिव उदय मार्डी, कोषाध्यक्ष गोम्हा हांसदा, माझी बाबा देव मार्डी, जोगेंद्र मार्डी, सोनाराम मार्डी, बुद्धेश्वर मार्डी, कोंदा बेसरा, सावना सोरेन सहित समिति के कई पदाधिकारी, सदस्य और समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

