गम्हरिया: गोपी कॉलोनी बक्शी काली मंदिर कमेटी की ओर से काली पूजा के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं के बीच कई रोचक प्रतियोगिताएं कराई गईं.

बच्चों ने जहां नृत्य और संगीत की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया, वहीं महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी. दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया.
कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में चंचल चक्रवर्ती, सुधांशु सरकार, बंशीधर कुंडू और संतोष पंडित मौजूद थे. सभी जजों ने प्रतिभागियों के हुनर की सराहना की और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.
आयोजन को सफल बनाने में रतनलाल बक्शी, सबिता बक्शी, धनंजय बक्शी, हिमांशु सरकार, शंखदीप पालित, शुभोजीत बक्शी, राजा अधिकारी, अनुपम पात्रा, धीमान चौधरी, बिट्टू मिश्रा और देवेश सिंह चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा. काली मंदिर परिसर में देर रात तक भक्तों और दर्शकों की भीड़ लगी रही. पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला.

